ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जबलपुर में बदमाशों का तांडव! अस्पताल में फेंके बम, 4 लोग जख्मी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बदमाशों ने शनिवार की रात दो बार बमबारी की. पहली वारदात गड़ा थाना क्षेत्र के मेडिकल परिसर में रात करीब एक बजे की है. वहीं दूसरी वारदात इसी मेडिकल परिसर में रात तीन बजे की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया है, वहीं दूसरी वारदात के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों का गठन किया गया है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने यह दोनों वारदात क्षेत्र में अपनी बादशाहत कायम करने के लिए अंजाम दिया है.

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस की अलग अलग टीमें बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. जानकारी के मुताबिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल परिसर में जयंती नाम की महिला अंडे की दुकान चलाती है. बताया जा रहा है कि रात में करीब एक बजे वह अपनी दुकान बंद ही कर रही थी कि उसकी दुकान पर बदमाश राहुल काला समेत चार चार बदमाश आए. आते ही इन बदमाशों ने दूसरे लोगों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी.

बदमाश राहुल काला ने फोड़ा बम

इससे नाराज राहुल काला ने सुअरमार बम फोड़ दिया. इससे मौके पर दहशत फैल गई और लोग इधर उधर भागने लगे. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और बदमाशों की धरपकड़ की कवायद शुरू कर दी. पुलिस अभी बदमाशों की पहचान भी नहीं कर पायी थी कि रात में तीन बजे दूसरे बदमाशों का गुट अस्पताल पहुंचा और किसी अंकित बैन नामक युवक पर गोली चला दी.

अस्पताल के अंदर भी हुई गोलीबारी

इस वारदात में अंकित बच गया तो बदमाश बम फोड़ कर भागने लगे. इस दौरान बम का छर्रा लगने से साइकिल स्टैंड में काम करने वाला युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घेराबंदी कर इस बदमाश को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद दोबार अस्पताल पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है. पुलिस के मुताबिक पहली वारदात गढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले शातिर बदमाश राहुल काला ने अंजाम दिया है. वह थाने का एक बड़ा हिस्ट्रीशीटर है और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही है.

गैंग ऑपरेट करता है राहुल काला

उसके खिलाफ अवैध वसूली, लूट, मारपीट, चोरी, रंगदारी, चाकू बाजी और बम बाजी आदि के मामले दर्ज हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह बदमाश एक गैंग भी ऑपरेट करता है. इसकी गैंग में 15 साल से लेकर 30 साल तक युवा शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक ये बदमाश पहले वारदात को अंजाम देते हैं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करते हैं. इनका एक मात्र उद्देश्य क्षेत्र में दहशत कायम करना है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है.

Related Articles

Back to top button