ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वरिष्ठ भाजपा नेता और उनकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों को घर में घुसकर मौत के घाट उतारा गया है। घटना की जानकारी तुरंत नरवर थाना पुलिस को दी गई। हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बताया कि लूट के चलते घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है।

धारदार हथियारों से हुई हत्या

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि हत्याकांड धारदार हथियार से हुआ है। घटनास्थल पर कोई भी फायर नहीं हुआ है। लूट के बारे में उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है, जिसके बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकेगा। बताया जाता है कि देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में रहने वाले पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई शुक्रवार रात घर में थे। अचानक लूट की नीयत से कुछ लोग घर में घुसे और उन्होंने रामनिवास और उसकी पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटनाक्रम की जानकारी आज सुबह जैसे ही नरवर थाना प्रभारी मुकेश जारदार को लगी तो उन्होंने तुरंत इस घटना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और एफएसएल की टीम पहुंची।

घर में लगे थे सीसीटीवी कैमरे

कहा जा रहा है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस का मानना है कि कैमरे में कहीं न कहीं आरोपी जरूर नजर आ रहे होंगे, लेकिन अभी किसी ने इसके फुटेज देखे नहीं है। अगर इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिलता है तो यह हत्याकांड को जल्द सुलझाया जा सकता है। मृतक रामनिवास कुमावत के दो पुत्र हैं लेकिन उनके साथ गांव में कोई नहीं रहता था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को पता था कि दंपति घर में अकेले रहते हैं इसीलिए उन्हें आसानी से मार दिया गया।

Related Articles

Back to top button