ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में बना रहेगा ठंड का असर, सुबह देर तक रहा कोहरा

भोपाल। भोपाल में सुबह कोहरा बहुत देर तक रहा। शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों में कोहरा अधिक था। हालांकि ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान मौसम विभाग ने बताया है। साथ धूप निकलेगी। इससे ठंड से कुछ राहत रहेगी और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। आगामी दिनों में भी सुबह के समय कोहरा व दिन में धूप निकलेगी। साथ ही तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी रहेगी। लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वातावरण में मौजूद जेट स्ट्रीम का प्रभाव कम हो गया है। इससे ठंडक में राहत रहेगी। हालांकि इस दौरान मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। हालांकि हवाओं का रुख उत्तर के बजाय दक्षिण-पूर्वी हो जाने से शीतलहर का प्रकोप थम गया है, लेकिन फिर भी ठंडक का अहसास हुआ।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंच गया है। इसके प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इस कारण दक्षिण-पूर्व से आ रहीं हवाओं के साथ नमी आना शुरू हो गई है। इसी कारण बादल छाने लगे हैं। आगामी 27 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में पहुंचने की संभावना है। इसके चलते जनवरी के अंतिम दिनों में भोपाल संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और शीतलहर से राहत बनी रहेगी। हालांकि इस दौरान देर रात और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

Related Articles

Back to top button