ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कैलाश विजयवर्गीय के करीबी नेता को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, पुलिस के उड़े होश..

इंदौर। पंजाब में मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने वाले लॉरेंस गैंग अब इंदौर में भी सक्रिय हो गया है। लॉरेंस गैंग ने भाजपा के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक करीबी नेता को जान से मारने की धमकी दी है। फरियादी क्राइम ब्रांच पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत की पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरदीप सिंह नाम के व्यक्ति को दो बार कॉल आया।

अमरदीप ने जब कॉल नहीं उठाया तो उनको एक ऑडियो संदेश आया जिस में उन्हें धमकी दी गई। इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जिस नंबर से कॉल आया था उसकी जांच की जा रही है। अमरदीप सिंह ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष पद पर हैं।

अमरदीप को 2023 में भी धमकी मिली थी। धमकी भरे कॉल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया गया था उस समय अमरदीप डबरा में रहते थे लेकिन धमकी के बाद वह इंदौर में शिफ्ट हो गए इसके बाद उनको अब यह धमकी मिली है।

Related Articles

Back to top button