ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

हर तरफ बिखरी लाशें, रोते-बिलखते परिजन…. UP में ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में 12 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां घने कोहरे के चलते ट्रक और टेंपो में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सड़क में हर तरफ लाशें बिछ गईं. यह मंजर देख हर किसी की रूह कांप गई. अपनों की जान जाने के बाद परिजन रोते-बिलखते रहे. हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. ट्रक और टैंपो के बीच ये हादसा थाना अल्लाहगंज के फर्रुखाबाद मार्ग पर हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक और टैंपों की आमने-सामने टक्कर हुई है. टैंपों में सवार अधिकतर यात्रियों की जान गई है. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसा थाना सेहरा मऊ दक्षिणी के इलाके का है.

ट्रक की टक्कर से टैंपो के उड़े परखच्चे

पुलिस के पहुंचने से पहले दुर्घटना स्थल पर सड़क से गुजर रहे वाहनों के चालकों और यात्रियों ने बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटना की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, वो काफी विभत्स और दिल दहला देने वाली हैं. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टैंपो के परखच्चे उड़ गए. टैंपो के पुर्जे-पुर्जे टूट कर सड़क पर बिखर गए.

भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस के अन्य आला-अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. शवों के शिनाख्त की जा रही है. साथ ही घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को जरूरी निर्देश जारी किए हैं.

ट्रक ने स्कूटी सवार को 100 मीटर तक घसीटा

बता दें कि दो हफ्ते पहले भी शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ था. तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया था. स्कूटी सवार ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था. वह करीब 100 मीटर तक ट्रक के साथ ही घिसटता हुआ चला गया. इस दर्दनाक घटना में स्कूटी सवार की जान चली गई थी. हादसे के बाद ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया था.

Related Articles

Back to top button