ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

INDIA गठबंधन पर सिंधिया का बयान, इधर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा…उधर चल रही थी लाठियां और पत्थर

मुरैना: INDIA गठबंधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा, “…ये INDIA गठबंधन नहीं है, ये घमंडिया गठबंधन है… एक तरफ राम लला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी… दूसरी तरफ असम में लाठियां और पत्थर चल रहे थे… पूरी असलियत जनता के सामने आ गई है।”

दिल्ली: INDIA गठबंधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “हम पहले दिन से कह रहे थे कि ये तो फोटोशूट है कुछ होने वाला नहीं है… पहले दिन से पता था कि ये गठबंधन चलने वाला नहीं है। बाकि की पार्टीयां भी ऐसे ही बोलने वाली हैं, आप थोड़ा इंतजार कीजिए… 7-8 महीने तक एक ड्रामा चलाना था तो चल गया… और भी कुछ लोग बाहर आएंगे…”

बता दें कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने ‘इंडिया’ गठबंधन को झटका देते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव राज्य में अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कांग्रेस से सीटों के बंटवारे को लेकर कहा, ‘‘मैंने उन्हें (कांग्रेस) सीटों के बंटवारे पर एक प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने शुरू में ही इसे नकार दिया। हमारी पार्टी ने अब बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’

कांग्रेस क्या बोली?

इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के उत्तरी सलमारा में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ममता बनर्जी की टीएमसी विपक्षी गठबंधन का एक ‘महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी के बिना कोई भी ‘इंडिया’ गठबंधन की कल्पना नहीं कर सकता। ‘इंडिया’ गठबंधन पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव लड़ेगा।

Related Articles

Back to top button