ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल गैस पीडि़तों के लिए राहत भरी खबर, अब एम्‍स में होगा कैंसर का मुफ्त इलाज

भोपाल। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे गैस पीड़ितों के लिए खुशखबरी है। अब ऐसे रोगियों को भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निश्शुल्क उपचार मिल सकेगा। इसके लिए राज्य सरकार और एम्स के बीच एक करार हो गया है। सोमवार को राज्य सरकार के भोपाल गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग और एम्स भोपाल के बीच एमओयू साइन किया गया।

दरअसल, कैंसर ग्रस्त गैस पीड़तों का इलाज एम्स भोपाल में निश्शुल्क करने के संबंध में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने गैस राहत विभाग से पूछा था और अगली पेशी 24 जनवरी को जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया था। इसीलिए गैस राहत विभाग ने इस संदर्भ में एम्स से एमओयू साइन किया। गैस पीड़ित संगठनों ने बीएमएचआरसी प्रबंधन से भी मांग की है कि वे जल्द ही कदम उठाएं, जिससे अस्पताल में कैंसर विभाग शुरू किया जा सके।

कैंसर से जूझ रही गैस पीड़ित सपना चौरसिया उपचार की मांग करते हुए कोर्ट पहुंची थी। जहां उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से राशि स्वीकृत होने के बाद भी उपचार नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद कोर्ट ने वास्तविक स्थिति के संबंध में जानकारी मांगी। इसके तुरंत बाद प्रदेश सरकार और एम्स भोपाल के बीच एमओयू हो गया। अब सभी को आसानी से एम्स भोपाल में कैंसर का उपचार मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button