ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी, अब इस मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यहां शनिवार को कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन असम के नगांव जिले में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्म स्थान पर पूजा-अर्चना करेंगे। मणिपुर से मुंबई तक पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में रमेश, राहुल के साथ हैं। यात्रा, असम में तीसरे दिन भी जारी है।

रमेश ने लखीमपुर जिले के गोविंदपुर में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हर कोई पूछ रहा है कि 22 जनवरी को राहुल जी कहां होंगे और यात्रा किस स्थान पर रहेगी। मैं हर किसी से कहना चाहता हूं कि 22 जनवरी की सुबह, राहुल जी बटाद्रवा थान में होंगे जो श्रीमंत शंकरदेव का जन्म स्थान है।” उन्होंने कहा, ‘‘शंकरदेव सदियों पहले रहे थे लेकिन उनका जीवन अब भी करोड़ों लोगों को राह दिखा रहा है। उनके आदर्श मौजूदा समय में कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।”

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण 10 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर चुनावी फायदे के लिए इसे ‘राजनीतिक परियोजना’ बनाने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button