ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वायु शुद्धता में ग्वालियर आगे, इंदौर है पीछे

ग्वालियर. स्वच्छ सर्वेक्षण में बेशक इंदौर देश में पहले नंबर पर आया है। लेकिन वायु की शुद्धता के मामले में ग्वालियर इंदौर से आगे है। अभी हाल ही में जारी हुई रिपोर्ट में प्रदेश के चारों महानगरों में ग्वालियर की वायु बेहतर पाई गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि ग्वालियर की वायु में पाए जाने वाले पीएम-10 के स्तर पर 13 फीसद का सुधार हुआ है। जबकि इंदौर में 7, भोपाल में एक और जबलपुर की वायु में 10 फीसद का सुधार दर्ज किया गया। अब ग्वालियर नगर निगम 2022-23 में होने जा रहे राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए पसीना बहा रहा है और लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए स्वच्छ प्राण वायु से बीमारी को हराने का तरीका भी बता रहा है। प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष के तीन शहरों को प्रर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एक ट्राफी और नेशनल सेन एयर सिटी नामक एक प्रमाण पत्र द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। विजेताओं को हर साल सात सितंबर को मनाए जाने वाले ब्लू स्काई के लिए स्वच्छ हवा का अंतरराष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। जिसमें अव्वल आने वाले शहर को डेढ़ करोड़ की राशि दी जाएगी।

चार साल में 40 फीसद कम होगा प्रदूषण

भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत निकायों में वायु की गणुवत्ता में सुधार के लिए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रैंकिंग की जाएगी। यह कार्यक्रम देशभर में 2022-23 से 2025-26 तक चलेगा। इन चार सालों में 40 फीसद प्रदूषण को कम करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इस कार्ययोजना में देश के 131 शहरों को शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button