ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

करेंट की चपेट में आने से किसान पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत

सागर। जिले के कर्रापुर में शरद पूर्णिमा पर्व पर एक दुखद खबर सामने आई है। जहां करेंट की चपेट में आने से किसान पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की खबर लगते ही परिवार सहित गांव में मातम पसर गया। पिता-पुत्र के दुखद हादसे की खबर से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक कर्रापुर के वार्ड 7 में रहने वाले रंजीत सिंह राजपूत पेशे से किसान थे। रविवार को रंजीत अपने बेटे के साथ खेत गए हुए थे। जहां रंजीत अपने काम में लग गए और कुछ समय बाद उसकी नजर बेटे दीपक पर पड़ी, जो खेत में पड़ा हुआ था। रंजीत ने पहले उसे आवाज लगाई और जब जबाब नहीं मिला तो उसके पास पहुंच गए। देखा दो दीपक को करेंट लगा हुआ था।

यह देख पिता ने बिना कुछ सोचे समझे बेटे को बचाने के इरादे से सीधे ही उसे पकड़कर खींचने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गये। दोनों पिता-पुत्र की करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जब कुछ समय बाद लोग वहां से गुजरे तो इस दुखद हादसे की जानकारी लगी। ग्रामीणों के सहयोग से पिता-पुत्र को तत्काल ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर और पीएम के बाद दोनों की डेड बॉडी परिजन को सौंप दी है।

Related Articles

Back to top button