ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एमपी के सीएम मोहन यादव का बिहार दौरा आज, यादव समाज के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, देखें पूरा प्रोग्राम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बिहार के दौरे पर जाएंगे। वे यहां यादव समाज के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम यादव दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां स्टेट हैंगर पर उनका भव्य स्वागत होगा। इसके बाग सीएम दोपहर 1 बजे गांधी मैदान स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचेंगे वे यहां चाय पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद सीएण डॉ. मोहन यादव वीरचंद पटेल मार्ग स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। वे यहां विधायक, सांसद, पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर मंथन होगा। बैठक के बाद सीएम 4:20 बजे पटना के बुध मार्ग स्थित इस्कॉन टेंपल जाएंगे और दर्शन करेंगे। इसके बाद ही वे 4:50 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

 गौरतलब है कि सीएण बनने के बाद डॉ यादव पहली बार बिहार के दौरे पर जाएंगे। सीएम यादव के स्वागत के लिए बिहार बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। लालू की पार्टी आरजेडी के यादव कोर वोटरों को साधने के लिए एमपी के सीएम का ये कार्यक्रम प्रस्तावित माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button