ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

15 दिन में दूसरी बार केरल दौरे पर जाएंगे PM मोदी, 1.5 किमी लंबे रोड शो समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को केरल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर और त्रिप्रयार श्रीराम स्वामी मंदिर सहित त्रिशूर जिले के दो प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी मंगलवार शाम को बंदरगाह शहर पहुंचेंगे और महाराजा कॉलेज मैदान से करीब 1.3 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए शाम पांच बजे अतिथि गृह पहुंचेंगे।

भाजपा नेता ने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री गुरुवायूर मंदिर जाएंगे और भगवान श्रीकृष्ण के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद अभिनय जगत से राजनीति में आए सुरेश गोपी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बुधवार को त्रिशूर जिले के त्रिप्रयार श्रीराम स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद कोच्चि लौटेंगे जहां पर करीब 6000 ‘शक्ति केंद्र’ प्रभारियों की बैठक में शामिल होंगे। भाजपा द्वारा मतदान केंद्रों को ‘शक्ति केंद्रों’ में विभाजित किया गया है और प्रत्येक में दो से तीन बूथ स्तर के इलाके होते हैं।

भाजपा नेता ने बताया कि मोदी केंद्र सरकार की परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और इसके बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सुरेंद्रन ने कहा कि दो सप्ताह में मोदी की दूसरी केरल यात्रा से लोगों में उत्साह है। इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 1,150 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था और उसके बाद भाजपा द्वारा त्रिशूर जिले में आयोजित महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

Related Articles

Back to top button