ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

राम लल्ला की शरण में बसेंगे बिग बी: अयोध्या में खरीदा 14.5 करोड़ का प्लॉट, राम मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर बनाएंगे सपनों का आशीयाना !

मुंबई: इस समय पूरे देश में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न मनाया जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस जश्न में  खेल, राजनीति, फिल्म इंडस्ट्री से तमाम बड़ी हस्तियां इसमें शामिल होंगी। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं।

इन सबके बीच खबर आ रही हैं कि बिग बी राम मंदिर से 10 मिनट की दूरी पर एक आलीशान घर बनाने वाले हैं। उन्होंने  अयोध्या में एक प्लॉट खरीदा है। यह प्लॉट उन्होंने मुंबई के एक डेवलपर कंपनी ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के जरिए खरीदा है।

यह प्लॉट एक 7 स्टार मल्टी परपज एन्क्लेव- द सरयू में है. डेवलपर कंपनी ने इसकी ज्यादा जानकारी को रिवील नहीं किया है हालांकि कंपनी से जुड़े सूत्रों ने इसकी कीमत और प्लॉट के साइज का खुलासा किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक  इस प्लॉट की कीमत 14.5 करोड़ रुपए बताई है जबकि इसका साइज 10 हजार वर्गफुट है।

अमिताभ बच्चन का बर्थप्लेस अयोध्या से ज्यादा दूर नहीं है। बिग बी प्रयागराज के रहने वाले हैं। प्रयागराज से अयोध्या की दूरी 5 घंटे से भी कम है। डेवलपर कंपनी ने अमिताभ बच्चन के प्लॉट खरीदने को एक माइलस्टोन बताया है। कंपनी के अध्यक्ष अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि वे सरयू के पहले ग्राहक के रूप में बिग बी का वेलकम करते हैं और इसे लेकर एक्साइटेड हैं। अभिनंदन लोढ़ा ने बताया कि द सरयू एन्क्लेव राम मंदिर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर और अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 मिनट की दूरी पर स्थित है।

Related Articles

Back to top button