मुख्य समाचार
तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर चालक ने ली युवक की जान।
मुरैना के पोरसा में एक व्यक्ति को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत तो गई। इस घटना में एक दूसरा व्यक्ति भी घायल हो गया है। घटना बीते दिन की है। घटना के बाद चालक ट्रेक्टर को लेकर भाग गया विनोद सखवार (उम्र 39 वर्ष) और उसका एक साथी मोटरसाइकिल से पोरसा क्षेत्र के जोटई रोड से गुजर रहे थे। उसी समय सामने से एक तीज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहां उनका इलाज चला लेकिन उनमें से विनोद सखबार की मौत हो गई। मामले में पोरसा थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


