ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

गले में चांदी का चंद्रमा पेंडेंट पहनने के कई फायदें, हर समस्या का होगा समाधान

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में कई कारकों का उल्लेख है, जो जीवन को प्रभावित करते हैं। इन्हीं तत्वों में से एक चांदी है। चांदी को शांति का कारक माना जाता है। चांदी का पेंडेंट पहनना सेहत के लिए अच्छा होता है। आइए जानते हैं गले में चांदी का चांद पेंडेंट पहनने से क्या फायदा होते हैं।

चंद्रमा का लॉकेट किस चीज का प्रतीक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा भावनाओं, अंतर्ज्ञान और अवचेतन मन का प्रतीक है। इसका मनुष्य की आत्मा से संबंध है। चंद्रमा की विभिन्न कलाएं हमारे शरीर में कई चक्रों का प्रतीक है। जब आप चांदी का चंद्रमा लॉकेट पहनते हैं, तो शरीर के सात चक्रों को कंट्रोल करता है।

चंद्रमा का राशियों पर प्रभाव

प्रत्येक राशि ग्रहों से प्रभावित होती है। इन राशियों के ग्रहों में चंद्रमा की अहम भूमिका है। चंद्र ग्रह व्यक्ति की भावनात्मक बनावट और प्रवृत्तियों को कंट्रोल करता है। चांदी का मून लॉकेट पहनने से व्यक्ति के सकारात्मक गुणों में वृद्धि होती है। इससे शरीर से साथ मन भी शांत हो जाता है।

शरीर और मन को स्वस्थ रखता है

चांदी के लॉकेट को पहनने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। यह पेंडेंट मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। गले में चांदी पहनने से भावनात्मक संतुलन और अंतर्ज्ञान बढ़ता है। यह आंतरिक शांति के लिए सहायक है। अगर आप इस लॉकेट को किसी शुभ मुहूर्त पर पहनते हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का पेंडेंट पहनने की सलाह पूर्णिमा के दिन दी जाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button