ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मोहन सरकार के एक महीने पूरे, सुशासन और कानून व्यवस्था पर रहा जोर, पहले आदेश का ऐसा रहा असर

भोपाल। मोहन यादव सरकार के एक महीने पूरे हो गए हैं। 13 दिसंबर को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस बीच सरकार का सबसे ज्यादा जोर सुशासन पर रहा। लोगों को किस तरह आसानी से सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए नए प्रयोग भी किए गए। अलग-अलग संभागों में जाकर सरकार ने कानून व्यवस्था की संभागीय समीक्षा की। लोगों से जुड़ाव के लिए जनसुनवाई शुरू की गई।

कैबिनेट की बैठक भी राजधानी की जगह अलग-अलग स्थान पर करने का प्रयोग शुरू किया गया। सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वह संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने के प्रति गंभीर है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस बढ़ाया गया, जिसकी संकल्प पत्र में घोषणा की गई थी। सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों की समीक्षा भी की है। अब लोकसभा चुनाव के पहले संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा करने की सरकार की कोशिश रहेगी।

लोकार्पण और भूमिपूजन पर सरकार का ध्यान

सरकार का सबसे अधिक ध्यान पहले से चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा करने को लेकर भी है, ताकि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले लोकार्पण हो सके। सरकार आचार संहिता लगने के पहले भूमिपूजन की तैयारी में भी है, जिसमें सड़क निर्माण, नए घोषित मेडिकल कालेज शामिल हैं। मार्च के पहले पखवाड़े तक लगभग एक हजार किमी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।

पहले आदेश का नहीं दिखा ज्यादा प्रभाव

मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला आदेश धार्मिक स्थलों में तय मानक से अधिक आवाज में बजने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाने के लिए दिया था। पुलिस-प्रशासन ने एक महीने में लगभग 27 हजार घ्वनि विस्तारक यंत्र हटवाए, लेकिन कई जगह वे फिर से बजने लगे हैं। दूसरा आदेश खुले में मांस की दुकानें संचालित करने पर रोक को लेकर था। कुछ दिन की सख्ती के बाद फिर सब पुराने ढर्रे में आता दिख रहा है।

आचार संहिता के पहले इनकी शुरुआत की तैयारी

  • प्रत्येक जिले में एक कालेज को प्रधानमंत्री उत्कृष्ट संस्थान बनाना।
  • उज्जैन में चना अनुसंधान और डिंडौरी में श्रीअन्न अनुसंधान संस्थान स्थापित करना।
  • सात स्मार्ट शहरों की सभी परियोजनाओं को पूरा करना।
  • कैंसर मरीजों के लिए जिला अस्पतालों में पेलिएटिव केयर की स्थापना, जिससे उन्हें मनोवैज्ञानिक सहयोग मिल सके।

Related Articles

Back to top button