ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

I.N.D.I.A Meeting: खरगे ने कहा- सीट बंटवारे पर हुई सकारात्मक चर्चा, शरद ने बताया नीतीश के संयोजन न बनने का कारण

नई दिल्ली। शनिवार (31 जनवरी 2024) को I.N.D.I गठबंधन की वर्चुअल बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का अध्यक्ष बना दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन के संजोयक बनने से मना कर दिया है। बैठक में I.N.D.I गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत भी हुई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन के सभी साथियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।

सभी मुद्दों को उठाने का सही अवसर

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय समन्वय समिति के नेताओं ने आज ऑनलाइन मुलाकात की और गठबंधन पर सार्थक चर्चा की। हर कोई इस बात से खुश है कि सीट बंटवारे पर बातचीत सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है। हमने आने वाले दिनों में संयुक्त कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की। मैंने और राहुल गांधी ने सभी भारतीय दलों को अपनी सुविधानुसार ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने की अपील की है। वह इस यात्रा में शामिल होकर इस देश के आम लोगों को परेशान करने वाले सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों को उठा सकते हैं।

नीतीश कुमार का संयोजन न बनने का कारण

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के बारे में एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में इंडिया अलायंस में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई, जिसमें सभी पार्टियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। सभी नेता इस बात सहमत हुए हैं कि I.N.D.I.A गठबंधन का नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे को करना चाहिए। हमने एक समिति बनाई है, जो आने वाले दिनों की योजना बनाएगी। सभी की आम राय थी कि नीतीश कुमार के संयोजक बनें, लेकिन उन्होंने खुद इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि जो पहले से प्रभारी हैं, उनको बना रहना चाहिे।

Related Articles

Back to top button