ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में ईद मिलादुन्नबी के मौक पर नापाक हरकत

खंडवा। मध्यप्रदेश में ईद मिलादुन्नबी के मौक पर नापाक हरकत सामने आई है। जुलूस के दौरान इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद साहब के नारों के बीच ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने इसकी शिकायत थाने में की है।
दरअसल, मध्यप्रदेश के खंडवा में ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर निकले जुलूस में इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद साहब के नारों के बीच ‘सर तन से जुदा’ के नारे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह नारे इक्का-दुक्का बार ही लगे है। वीडियो में आवाज सुनाई दे रही है, लेकिन स्पष्ट नारे लगाते हुए कोई दिखाई नहीं दे रहा है। हिंदूवादी संगठनों इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच की बात कह रही है।
खंडवा में ईद मिलादुन्नबी के पर्व के मौके पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान सर तन से जुदा के नारे लगे। इस घटना के बाद दोनों तरफ से प्रतिनिधिमंडल पुलिस के पास पहुंचा है। हिंदूवादी संगठनों ने विवादास्पद नारों पर आपत्ति लेते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मुस्लिम संगठन ने भी जुलूस के दौरान विवाद करने की बात कही। इधर, पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और वीडियो फुटेज को खंगाला जा रहा है, जो भी आपत्तिजनक बातें होंगी उसके आधार पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button