ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर गरीब बच्चों को जूते पहनाते टी आई साहब

इंदौर (indore) के थाने में पदस्थ थाना प्रभारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे गरीब बच्चों को जूते पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। टीआई के इस काम की पूरे शहर में जमकर सराहना हो रही है।
कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली खाकी संवेदनशीलता से भरी हो तो फिर क्या कहने। वर्दी वालों में अगर यह भाव आ जाए तो फिर समाज का कायाकल्प होने में देर ना लगे। इंदौर में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। रविवार को इंदौर के जूनी थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर कानून व्यवस्था को देखने के लिए सड़क पर निकले थे कि उन्हें 4 बच्चे दिखाई दिए। बेहद गरीब नजर आने वाले यह बच्चे नंगे पैर थे। भरी गर्मी के इस मौसम में उन्हें नंगे पैर देख टीआई ने उन्हें अपने पास बुलाया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
इतना ही नहीं, टीआई उन्हें पास में ही स्थित जूते की दुकान में ले गए और चारों बच्चों को उनकी पसंद के जूते दिलवाए। जूते मोजे पहनकर बच्चों के दिल पर खुशी देखते ही बनती थी। इसके बाद टीआई तोमर ने उन बच्चों को यह भरोसा भी दिलाया कि जब जरूरत पड़े ,वे उनके पास आ सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए जो भी मदद चाहिए उसे निसंकोच मांग सकते हैं। टीआई के इस काम की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है। ऐसे समय में, जब पुलिस के ऊपर जनता को परेशान करने और वसूली के आरोप लगते हैं, कम से कम कुछ पुलिसिया चेहरे ऐसे हैं जो पुलिस को मानवीय तो बनाते ही हैं समाज के साथ उसके बेहतर संबंध स्थापित करने में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button