ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

अजमेर में दलित महिला के साथ पुजारी व उसके साथियों ने किया रेप

अजमेर । राजस्थान के अजमेर जिले में 25 वर्षीय दलित महिला के साथ पुजारी और अन्य लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी संजय शर्मा पीड़िता का पारिवारिक पुजारी है और उसके परिवार की तरफ से कई धार्मिक अनुष्ठान कर चुका है। पुलिस उपाधीक्षक अजमेर (उत्तर) छवि शर्मा ने पीड़िता की ओर से दायर शिकायत के हवाले से कहा आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाया।पीड़ित महिला की ओर से पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उससे पैसे वसूले और फिर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। डीएसपी छवि शर्मा के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया, जिसके चलते वह वारदात में शामिल लोगों की संख्या नहीं बता पा रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी पुजारी ने उसे बंधक बनाकर रखा और पिछले एक महीने में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पुजारी ने विरोध करने पर उसके पति और बच्चों को जान से मारने व दुष्कर्म का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था और नशीले इंजेक्शन दिए गए थे। पीड़िता ने बताया कि जब वह घर नहीं लौटी तो उसके पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी ने उसे 27 सितंबर को एक पुलिस थाने के बाहर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर सात अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है उसने इस संबंध में अजमेर सिविल लाइन थाना पुलिस को जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button