ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दुर्लभ हत्याकांड के आरोपित पर चलाई थीं गोलियां, चार बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन। नानाखेड़ा थाने के समीप 5 दिसंबर 2023 की शाम को दुर्लभ कश्यप हत्याकांड के आरोपित शाहनावाज की कार पर बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। पुलिस ने 11 आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस पूर्व में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आरोपित गवाही देने कोर्ट गया था

बता दें कि दुर्लभ कश्यप हत्याकांड का आरोपित शाहनवाज पुत्र शब्बीर हुसैन निवासी हेलावाड़ी 5 दिसंबर 2023 को नीलगंगा थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुई मारपीट के मामले में गवाही देने के लिए कोर्ट गया था। जहां कोर्ट परिसर में उसे अभिषेक वाल्मिकी व एक अन्य ने घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी थी।

लौटने के बाद फायरिंग

कोर्ट में गवाही देकर शाहनवाज अपने साले रमीज, दोस्त जावेद व भाई शादाब व जाहिद के साथ कार क्रमांक एमपी 13 सीसी 3007 से घर लौट रहा था। कार जैसे ही नानाखेड़ा थाने के समीप पहुंची तो कुछ बदमाश बाइक से आए और कार रोक ली और उसी दौरान एक बदमाश ने पिस्टल से गोलियां चलाना शुरू कर दी।

एक गोली कार की खिड़की के ऊपर लग गई और दूसरी से कार की खिड़की का कांच फूट गया था। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस ने मामले में आरोपित शालू बना, अभिषेक शर्मा, अभिषेक वाल्मिकी, रोशन शर्मा को बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।

सभी को कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस पूर्व में पीयूष रघुवंशी, बाबू, सचिन, साजन, शुभम और सूर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक आरोपित नीलू संगत की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button