ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हेलमेट नहीं लगाने वालों के काटे चालान, नियमों का पालन करने वालों को फूलमाला पहनाकर किया सम्मानित

टीकमगढ़: जिला पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हेलमेट लगाकर वाहन चला रहे लोगों को फूल माला पहनाकर सम्मानित भी किया जा रहा है। रविवार को शहर के हनुमान चालीसा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऐसे बाइक चालकों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया जो हेलमेट लगाकर वाहन चला रहे थे।एसपी प्रशांत खरे ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 171 बाइक चालकों के चालान काटे गए हैं।एएसपी सीताराम ससत्या ने बताया कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट जबलपुर ने बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। इस संबंध में स्कूल, काॅलेज, पेट्रोल पंपों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान जिले के थाना यातायात, कोतवाली, देहात, बड़ागांव, बुडेरा, बल्देवगढ़, कुड़ीला, खरगापुर, जतारा, पलेरा, बमोरीकलां, दिगोड़ा, लिधौरा, चंदेरा, मोहनगढ़ थाना अंतर्गत 171 दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट नहीं लगाने पर चालानी कार्रवाई की गई है। उनसे 42750 संमन शुल्क वसूला गया। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर तक जिले भर में अभियान जारी रहेगा।अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियानजिले में नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे के निर्देशन में जिले के थाना कोतवाली, देहात, बड़ागांव, बुडेरा, बल्देवगढ़, कुड़ीला, खरगापुर, जतारा, पलेरा, बमोरीकलां, दिगोड़ा, लिधौरा, चंदेरा, मोहनगढ़ में 54 प्रकरण कायम कर 54 आरोपी बनाए गए। जिनसे 244.540 लीटर अवैध देशी शराब कीमती 57540 रुपए जप्त की गई। एसपी ने बताया कि जिले के होटलों, ढाबो एवं अन्य स्थलों पर आकस्मिक चेकिंग अभियान के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button