ब्रेकिंग
10 रुपये का विवाद... गांव पहुंची बस तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर... संपत्ति विवाद में सगे भाई ने नवविवाहित छोटे भाई की दांतो से कांटी ऊंगली कटकर हुई अलग बचाने आऐ दूसरे ... मुरैना हॉप इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक हुआ विस्फोट फायरबिग्रेड ने बड़ी मशक्... मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश के इन दो संभाग के जिलों में बारिश की संभावना

भोपाल। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद रहने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में घना एवं मध्यम स्तर का कोहरा बना हुआ है। हालांकि हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी होने के कारण रात के तापमान में कुछ गिरावट भी होने लगी है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट होने की संभावना है। उधर कोहरा बना रहने के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। वातावरण में नमी मौजूद रहने से जहां प्रदेश के अधिकतर शहरों में सुबह के समय कोहरा छा रहा है, वहीं बादल भी छाए हुए हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को इंदौर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। भोपाल में भी दोपहर बाद बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के कारण मौसम साफ होने लगेगा।

साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने से गुरुवार से रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। बुधवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में सुबह मध्यम स्तर का कोहरा रहने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। वातावरण में पड़े पैमाने पर नमी मौजूद रहने के कारण जहां प्रदेश के अधिकतर शहरों में सुबह के समय कोहरा बरकरार है। साथ ही बादल भी बने हुए हैं।

उधर पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक श्यौपुरकलां, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, झाबुआ, आलीराजपुर, रतलाम, उज्जैन, धार, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा एवं छतरपुर जिले में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। ग्वालियर एवं भिंड जिले में कहीं-कहीं ओले भी गिरे। भोपाल में भी सुबह के समय शहर में घना कोहरा बना रहा। सुबह साढ़े आठ बजे एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर बनी हुई थी।

वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी बनी रहने के कारण सुबह के समय कोहरा बना हुआ है। साथ ही कहीं-कहीं बादल भी बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार को इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

भोपाल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। कोहरा एवं बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में विशेष गिरावट होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने की वजह से पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

उधर, बुधवार रात तक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़कर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा। सर्द हवाएं चलने के कारण गुरुवार से रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी बनी रहने के कारण सुबह के समय कोहरा बना हुआ है।

साथ ही कहीं-कहीं बादल भी बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण कोहरा छा रहा है। साथ ही उत्तर भारत शुष्क उत्तरी हवाएं आ रही हैं। इस वजह से कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है।

भोपाल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। उत्तरी हवाएं चलने के कारण रात के तापमान में कुछ और गिरावट होने की उम्मीद है। उधर बुधवार रात तक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़कर आगे बढ़ने की संभावना है। उसके बाद सर्द हवाएं चलने के कारण गुरुवार से रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Related Articles

Back to top button