ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खरगोन में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्राला की टक्कर से दादी और पोती की मौत

खरगोन । शहर के अतिव्यस्ततम बावड़ी बस स्टैंड पर बुधवार दोपहर 3.40 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक तेज रफ्तार ट्राला चालक ने मोपेड को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर गिरी दादी- पोती को ट्राला चालक रौंदते हुए भाग निकला।

सिर पर चढ़ गया पहिया

हादसे में ट्राले का पहिया दादी- पोती के सिर पर चढ़ गया। जिसने भी यह हृदय विदारक हादसा देखा उनकी रुह कांप उठी। हादसे के बाद बडी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

मोपेड चालक की जान बची

मोपेड वाहन चला रहा युवक सुरक्षित बच गया, लेकिन अपनी पत्नी और पोती की दर्दनाक मौत देख वह बदहवास हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाने के बाद आवाजाही सुचारू कराई।

इनकी गई जान

जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी के अनुसार हादसे में छह वर्षीय हर्षिता पुत्र राजेश और 45 वर्षीय रुचिला पति अशोक निवासी बैसरकुंड की मौत हुई है। पत्नी व पोती की मौत के बाद बदहवास हो चुके अशोक पटेल ने बताया वह मांगरुल रोड खरगोन में रहते हैं। बुधवार को समीपी ग्राम रणगांव गए थे। मोपेड वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान बावड़ी बस स्टैंड पर एक ट्राले ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

अशोक के अनुसार हादसे में हम तीनों अलग- अलग दिशाओं में गिरे। जिससे उनकी पत्नी रुचिता व पोती हर्षिता ट्रक की चपेट में आ गए। जबकि वे दूसरी दिशा में गिरने से बच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस व प्रशासन पर सवाल उठाए। साथ ही बायपास निर्माण की मांग की है।

Related Articles

Back to top button