ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

मनोज तिवारी ने केजरीवाल व सीएम मान पर कसा तंज, दिल्ली-पंजाब में सरकारों को फेल बताया

अमृतसर: मनोज तिवारी ने ट्वीट कर पराली जलाने को लेकर राज्य सरकार, सीएम भगवंत मान और सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।पंजाब के अमृतसर में पराली का जलाया जाना लगातार जारी है। इसका असर भी दिल्ली व आसपास के इलाकों में साफ दिखना शुरू हो गया है। इतना ही नहीं, बीते दिन पंजाब सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों में ही 600 से अधिक मामले पराली के रिपोर्ट हुए थे। वहीं दूसरी तरफ अब सांसद मनोज तिवारी ने भी इस पर ट्वीट करके सीएम भगवंत मान और दिल्ली में मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कस दिया है।सांसद मनोज तिवारी ने अमृतसर के कत्थूनंगल के चार वीडियो शेयर करते हुआ यह ट्वीट लिखा है। उन्होंने लिखा कि यह पराली लगातार जल रही है पंजाब में, ये वीडियो कत्थूनंगल-अमृतसर का कल शाम का है। मान सरकार की नाकामयाबी साफ झलक रही है… बड़े बड़े दावे अरविंद केजरीवाल के हुए फेल।सांसद मनोज तिवारी के ट्वीट के बाद पराली का मुद्दा एक बार फिर भड़क गया है। गौरतलब है कि पंजाब में 15 सितंबर से बीते दिन तक 630 मामले पराली जलाने के सामने आए थे। इतना ही नही, केवल शुक्रवार को एक ही दिन में 85 मामले रिपोर्ट हुए थे।अमृतसर-तरनतारन पराली जलाने में सबसे आगेपंजाब के अमृतसर व तरनतारन पराली जलाने में सबसे आगे हैं। 630 कुल मामलों में से 419 सिर्फ में ही रिपोर्ट हुए थे। वहीं तरनतारन 106 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 21 मामलों के साथ पटियाला तीसरे, 19 मामलों के साथ कपूरथला चौथे नंबर पर रहा। फिरोजपुर में 15, जालंधर में 12, गुरदासपुर में 7, लुधियाना में 6, एसएएस व संगरूर में 5-5, बरनाला, मोगा व फरीदकोट में 2-2, फतेहगढ़ साहिब में 3 पराली जलाने के मामले रिपोर्ट हुए थे।

Related Articles

Back to top button