ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘कत्ल की रात’: पुलवामा हमले के बाद भारत के एक्शन से घबरा गया था पाकिस्तान, विंग कमांडर अभिनंदन को 2 दिन में किया रिहा

नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने अपनी आगामी पुस्तक ‘एंगर मैनेजमेंट: द ट्रबल्ड डिप्लोमैटिक रिलेशनशिप बिटवीन इंडिया एंड पाकिस्तान’ में 27 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच हुई एयर स्ट्राइक के बाद तनावपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला है।  जिसके बारे लोगों को बेहद ही कम जानकारी है।

जिस रात की बात हो रही है, इसे बाद में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ‘क़तल की रात’  के रूप में वर्णित किया, वह 27 फरवरी, 2019 को थी, जब भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को दिन में एयरस्ट्राइट के बाद पाकिस्तानियों ने पकड़ लिया था।  हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र में उस रात की घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

उन्होंने भारत की शानदार कूटनीति का जिक्र करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन वाले मामले के बारे में बताया है कि कैसे भारत की कूटनीति के चलते पाक ने अभिनंदन को दो दिन में ही रिहा कर दिया।

पकड़े गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान की हिरासत में दो रातें बिताईं, जिससे राजनयिक उन्माद पैदा हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिसारिया ने खुलासा किया कि पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की मांग की, जिसके बाद तत्कालीन पाकिस्तान उच्चायुक्त सोहेल महमूद ने देर रात फोन किया।

Related Articles

Back to top button