ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बस्तर दशहरा में छेड़छाड़ का वीडियो हो रहा वायरल, IG ने कहा- करेंगे सख्त कार्रवाई

जगदलपुर: बदमाशों ने युवतियों के साथ छेड़खानी की।75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में असामाजिक तत्व 2 युवतियों को गलत तरीके से छूते हुए नजर आ रहे हैं। मामला जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर के पास का है। बदमाशों ने पुलिस सहायता केंद्र के सामने ही ये शर्मनाक हरकत की है। हालांकि, ये भीतर रैनी रस्म के दौरान हुआ है या बाहर रैनी रस्म के दौरान फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।दरअसल, इस मामले का करीब 7 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 3 युवतियां अपने परिवार के सदस्यों के साथ बस्तर दशहरा देखने के लिए आईं थी। भारी भीड़ की वजह से वे दंतेश्वरी मंदिर के सामने सड़क के किनारे से गुजर रही थी, तो वहां खड़े कुछ बदमाश युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की। युवतियों को गलत तरीके से छुआ। जिससे युवतियां काफी डर गईं। फिर किसी तरह से खुद को बचाते वहां से निकल गईं।लड़कियों से छेड़छाड़ करते हुए बदमाश।हालांकि, पास में खड़े कुछ लोगों ने इस शर्मनाक हरकत का वीडियो बना लिया। वहीं यह वीडियो वायरल होने के बाद ही मामला उजागर हुआ है। फिलहाल इस मामले के संबंध में पुलिस अब जांच कर रही है। इधर, शहर के लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है। बदमाश भीड़ का फायदा उठा कर ऐसी हरकत करते हैं। इस बार वीडियो सामने आने के बाद मामला उजागर हो पाया है।युवतियां काफी डर गईं थी।IG बोले- जानकारी मिली है, सख्त कार्रवाई होगीइधर, इस मामले में बस्तर IG सुंदरराज पी ने को बताया कि, दशहरा में लोगों की भारी भीड़ होती है। इस भीड़ को संभालने सैकड़ों जवानों की तैनाती भी होती है। जवान दिन रात मेहनत करते हैं। तीन-तीन दिन तक भूखे-प्यासे रहकर 24 घंटे ड्यूटी करते हैं। हालांकि जो घटना हुई है उसके बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। जल ही सारे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Back to top button