ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

सीतारमण ने टोकरी में खुद चुनीं सब्जियां

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को अचानक चेन्नई के मायलपुर मार्केट पहुंचीं। यहां उन्होंने सब्जियां खरीदीं और लोगों से बात भी की। सोशल मीडिया पर निर्मला सीतारमण के ऑफिशियल हैंडल से इसका वीडियो और फोटोज शेयर किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री को देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से फोटो भी खींची। वित्त मंत्री की शॉपिंग लिस्ट में सुंदक्कई (टर्की बेरी), पिडी करनई (जंगली रतालू), मुलई कीराई (एक तरह का ऐमारैंथ) और मनाथक्कली कीराई (ब्लैक नाइट शेड) शामिल थी।

केंद्रीय मंत्री के साथ मौजूद भाजपा विधायक वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि वित्त मंत्री थंडू कीरई खरीदने के लिए रुकी थीं, लेकिन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्होंने अन्य सब्जियां खरीदीं। उन्होंने कहा, शुरुआत में वेंडर हाथ में गन लिए सिक्योरिटी पर्सनल्स को देखकर घबरा गए, लेकिन जब हमने बताया कि वह वित्त मंत्री हैं तो एक वेंडर ने कॉफी के लिए उन्हें इनवाइट किया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सब्जी मंडी का यह दौरा ऐसे समय किया गया है, जब देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। देश में खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छु रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि वित्त मंत्री से GST लेना न भूलें।

Related Articles

Back to top button