ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर को नए साल की सौगात, एलआइजी से नौलखा चौराहे तक बनेगा बीआरटीएस एलिवेटेड ब्रिज

इंदौर। इंदौर को जल्द ही बीआरटीएस एलिवेडेट ब्रिज की सौगात मिलने जा रही है। एलआइजी चौराहे से नौलखा चौराहे तक 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 7.4 किमी लंबे इस एलिवेटेड ब्रिज के लिए भूमिपूजन 17 जनवरी को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव करेंगे।

उन्होंने कहा कि चार वर्ष से लंबित बीआरटीएस एलिवेटेड ब्रिज इंदौर के लिए यातायात के लिहाज से एक बड़ी सौगात होगी। 17 जनवरी को इंदौर में मुख्यमंत्री का रोड शो भी होगा। भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इसकी पुष्टि की है। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आइडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, कलेक्टर आशीष सिंह भी शामिल हुए।

एक नजर में ब्रिज

लंबाई – 7.4 किमी

चौड़ाई – 15.5 मीटर

भुजाएं – तीन (गिटार चौराहा, गीताभवन चौराहा और शिवाजी वाटिका पर)

लागत – 350 करोड़

लक्ष्य – दो वर्ष में बनाने का

स्थिति – एजेंसी तय, 31 मार्च से पहले काम शुरू होगा

मरीमाता चौराहा ब्रिज

यातायात की समस्या को देखते हुए मरीमाता चौराहे पर भी ब्रिज बनाया जाएगा। इसे इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) बनाएगा। 600 मीटर लंबा यह ब्रिज 15वीं बटालियन पेट्रोल पंप से शुरू होकर पोलोग्राउंड चौराहे तक जाएगा। इसकी चौड़ाई 11 मीटर रहेगी। ब्रिज बनाने की लागत करीब 40 करोड़ रुपये आएगी।

बड़ा गणपति चौराहा ब्रिज

बैठक में बड़ा गणपति चौराहे पर भी ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया। यह ब्रिज अंतिम चौराहा से जिंसी की तरफ नगर निगम वर्कशाप तक बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 550 मीटर और चौड़ाई 11 मीटर रहेगी। यहां ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज दोनों के लिए सर्वे कर लिया गया है। इसकी लागत 33 करोड़ आएगी।

इंदौर संकल्पों को सिद्धि में बदलने वाला शहर है। खानपान और सफाई में नंबर वन शहर को अब हम यातायात में भी नंबर वन बनाएंगे। बहुत जल्दी ब्रिजों का काम शुरू होगा।

-कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री मप्र शासन

Related Articles

Back to top button