ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उज्जैन में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए राज्यपाल, स्वहायता समूह की महिलाओं को दिया सात लाख रुपये का चेक

उज्जैन। राज्यपाल मंगु भाई पटेल रविवार को जिले की घट्टिया तहसील के सोढ़ंग गांव में रखी विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने मंच से लोगों को 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर विकसित देश बनाने का संकल्प दिलाया। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार आपके घर तक आकर आपको योजनाओं का लाभ दे रही है। एक वक्त था जब चूल्हे पर खाना बनाने में महिलाओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी चिंता कर उज्ज्वला योजना प्रारंभ की।

आयुष्मान योजना, आजीविका मिशन

राज्यपाल ने कहा कि बीमार लोगों के बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान योजना प्रारंभ की। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को आजीविका मिशन चलाया। लोगों का स्वयं के पक्के मकान में रहने का सपना सच कर दिखाया। अब विदेश में भी भारत का मान निरंतर बढ़ रहा है। विकसित भारत बनाने में आम जन भी अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही अपने सुझाव भी प्रशासनिक अधिकारियों को दें। हम सभी के प्रयास से भारत विश्व गुरु बनेगा।

भारत संकल्प यात्रा का रथ मोदी की गारंटी

सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्राप्त होगा और कोई भी हितग्राही शासकीय योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री एक पिता की तरह देश की जनता का ध्यान रखते हैं। घट्टिया के विधायक सतीश मालवीय ने राज्यपाल को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button