ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मवेशियों से भरे वाहन ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, एक घायल, चालक गिरफ्तार

सिवनी। मवेशियों को भरकर नागपुर जा रहे कंटेनर वाहन के चालक ने पुलिस को देख उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। वाहन को रोकने के लिए लगाए गए स्टापर पर वाहन चालक ने वाहन चढ़ा दिया। इससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चला गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। वहीं कंटेनर में सवार एक अन्य आरोपित फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास

कुरई थाना प्रभारी एलएस झारिया ने बताया है कि रविवार को सूचना मिली थी कि वाहन कंटेनर गोवंश का परिवहन करते हुए नागपुर तरफ जाने वाला है। इस सूचना पर स्टाफ के साथ उक्त वाहन को रोकने के लिए थाना के सामने राष्ट्रीय राज मार्ग 44 पर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान वाहन चालक ने जान बूझकर वाहन को ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की हत्या करने की नियत से उनके ऊपर कंटेनर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इससे कर्मचारी बाल बाल बच गए। इसके बाद कंटेनर चालक नागपुर की ओर भागने लगा। इस घटना में स्टापर कर्मचारी आरक्षक अविनाश पांडे को कंधे व पसली में चोट लगी है।

थाना प्रभारी ने बताया है कि घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया जबकि उसके साथ बैठा व्यक्ति भाग निकला।पूछताछ में चालक ने अपना नाम उत्तरप्रदेश के फतेहपुर निवासी रामभवन उर्फ उधम मोर्य (40) व उसके साथ बैठे व्यक्ति का नाम हैदराबाद निवासी रकीफ मुसलमान बताया। जांच करने पर वाहन में 37 जीवित बैल व 18 मृत बैल पाए गए। पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button