ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महिला आरक्षक को अगवा कर युवक ने जबरन की शादी, पीड़िता ने डेढ़ माह बाद SP से की शिकायत

सतना। सतना पुलिस की एक महिला आरक्षक करीब डेढ़ माह से बिना सूचना गायब थी। शुक्रवार को वह अचानक वह सिविल लाइंस थाना पहुंची और अपनी गैरहाजिरी का लिखित कारण बताते हुए ज्वाइन करने की इजाजत मांगी। उसका कहना था कि एक युवक ने उसे अगवा कर ब्लैकमेल किया और गाजियाबाद और ग्वालियर ले गया, फिर उससे जबरन शादी भी रचा ली। उसने एसपी से शिकायत की है।

वीडियो वायरल करने की धमकी

19 नवंबर से ड्यूटी से गायब महिला आरक्षक ने बताया कि प्रदीप खरे नाम के युवक ने पहले तो उसे ब्लैकमेल कर पैसे वसूले और फिर मुलाकात के बहाने बुलाकर अगवा कर लिया। वह उसे गाजियाबाद और फिर वहां से ग्वालियर ले गया, जहां उसने मारपीट कर उससे दो बार जबरन शादी की।

महिला आरक्षक ने यह भी बताया कि प्रदीप खरे उसे पिछले पांच-छह महीने से परेशान कर रहा था। वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था और कुछ फोटो-वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसके एवज में प्रदीप ने उससे रुपये भी लिए, लेकिन उसने फोटो-वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए।

दो बार की शादी

19 नवंबर को प्रदीप के बुलावे पर वह उससे मिलने गई तो उसने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फिर जाने ऐसा क्या किया कि उसकी सुध-बुध खो गई। गाजियाबाद के बाद प्रदीप उसे अपने साथ अपने मामा भरत के यहां ग्वालियर ले गया। वहां उसने अपने मामा की सलाह पर दोबारा शादी की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button