ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अंसारी ने भगवान राम को बताया ‘इमाम-ए-हिंद’, तो बदरुद्दीन बोले- 20 से 25 जनवरी तक घरों में ही रहें मुसलमान

नई दिल्ली। अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रही है। इस बीच, मुस्लिम पक्ष से तरह-तरह के बयान आ रहे हैं।

हमारे पूर्वज थे हिंदू, इमाम-ए-हिंद हैं मर्यादा पुरुषोत्तम रामः डॉ. अली अनवर

बिहार से राज्यसभा के पूर्व सदस्य रहे डॉ. अली अनवर अंसारी ने कहा कि हमारे पूर्वज पिछड़े वर्ग के हिंदू थे। कोई मुस्लिम बाहर से नहीं आया है। हिंदू-मुस्लिम दोनों का जीन एक ही है और हम लोग वर्षों से साथ मिलकर रहते आए हैं, परंतु वर्तमान में केंद्र सरकार धार्मिक विभेद पैदाकर दोनों समुदायों को लड़ा रही है।

उन्होंने यह भी कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे लिए इमाम-ए-हिंद हैं। इसका मतलब यह नहीं कि हम अयोध्या चले जाएंगे। अयोध्या में धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बीजेपी का आयोजन है।

मुस्लिम समुदाय के लोग 20 से 25 तक अपने घरों में रहें : बदरुद्दीन

इस बीच, आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य बदरुद्दीन अजमल ने बिल्कुल उलट भाव वाला बयान दिया है।

असम के बारपेटा में एक रैली को संबोधित करते हुए बदरुद्दीन अजमल ने सभी मुसलमानों से 20 से 25 जनवरी तक घर पर रहने का आग्रह किया। उन्होंने भाजपा को इस समुदाय का सबसे बड़ा दुश्मन भी कहा।

बकौल बदरुद्दीन, हमें सतर्क रहना होगा। मुसलमानों को 20 से 25 जनवरी तक यात्रा करने से बचना चाहिए। पूरी दुनिया राम जन्मभूमि में रामलला की मूर्ति स्थापित होते देखेगी। लाखों लोग बसों, ट्रेनों, हवाई जहाज आदि से यात्रा करेंगे। शांति बनाए रखनी होगी

भाजपा का पलटवार

भाजपा ने इस तरह के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा, पार्टी की सभी सरकारें सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र पर काम करती हैं।

Related Articles

Back to top button