ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

चलती ट्रेन में लगी ठंड तो उपले जलाकर सेंकने लगे हाथ, जनरल कोच से धुआं उठते देख मचा हड़कंप, फिर…

हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर बरहन रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे फाटक पर तैनात एक गेटमैन की सतर्कता से ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से होने वाली संभावित दुर्घटना टल गई।आरपीएफ के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टूंडला जंक्शन के नजदीक हुई इस घटना में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

अलीगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना तीन जनवरी की रात को हुई, जब गेटमैन ने देखा कि असम से नयी दिल्ली आ रही संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक डिब्बे से धुआं निकल रहा है। उन्होंने बताया कि गेटमैन ने तुरंत बरहन रेलवे स्टेशन पर अपने वरिष्ठों को सूचना दी, जिन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे आरपीएफ टीम को फोन द्वारा इसकी सूचना दी।

16 लोगों को हिरासत में लिया
अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ टीम ने तुरंत ट्रेन को अगले स्टेशन चमरौला पर रोकने की व्यवस्था की, साथ ही चलती ट्रेन में तलाशी ली और पाया कि कुछ लोगों ने गोबर के उपलों की मदद से सामान्य श्रेणी के डिब्बे में अलाव जलाया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले कि कोई बड़ा नुकसान होता, आग तुरंत बुझा दी गई और ट्रेन फिर अलीगढ़ जंक्शन के लिए रवाना हुई, जहां 16 लोगों को हिरासत में लिया गया।

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कमांडेंट राजीव वर्मा ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि फरीदाबाद के रहने वाले चंदन (23) और देवेंद्र (25) नामक दो युवकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ठंड से राहत पाने के लिए अलाव जलाया था। अन्य 14 सह-यात्री बाद में उनके साथ शामिल हो गए। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए 14 सह-यात्रियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि चंदन और देवेंद्र पर भारतीय दंड संहिता और भारतीय रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button