ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अतिक्रमण पर इंदौर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 125 शेड, 30 गुमटियां और 60 ओटले जमींदोज

इंदौर। नगर निगम के अमले ने शुक्रवार को फूटी कोठी चौराहा से कैट चौराहा तक अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई। साढ़े चार घंटे चली कार्रवाई में 125 शेड, 30 गुमटियां और 60 कच्चे-पक्के ओटले जमींदोज किए गए। करीब तीन ट्रक सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी बनी, बावजूद इसके निगम की कार्रवाई जारी रही। करीब दो किमी लंबे इस मार्ग पर दुकानदारों ने कई फीट आगे बढ़कर पक्के शेड और गुमटियां बना ली थीं।

हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस क्षेत्र का दौरा भी किया था। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वे खुद ही अपने अतिक्रमण हटा लें, वरना निगम कार्रवाई करेगा। बावजूद इसके दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाए तो निगम ने कार्रवाई कर दी। कार्रवाई की शुरुआत शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे फूटी कोठी चौराहा से हुई। 100 से ज्यादा निगमकर्मियों का अमला जैसे ही यहां पहुंचा दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

लोगों ने किया झूमाझटकी का प्रयास

क्षेत्र में बड़ी संख्या में मांस-मटन की दुकानें भी थीं। निगम के अमले के कार्रवाई शुरू करते ही दुकानदार विरोध में उतर आए। उन्होंने कई जगह कार्रवाई रोकने का प्रयास करते हुए झूमाझटकी का प्रयास भी किया। नगर निगम के सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने बताया कि हमने दुकानदारों को सामान खाली करने के लिए समय भी दिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाना शुरू किए।

कई जगह हुआ विवाद

कल्याणे ने बताया कि कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के दुकानदारों ने विरोध भी किया। कई जगह रहवासी मकानों के आगे शेड डालकर दुकान के रूप में उपयोग किया जा रहा था। कार्रवाई शाम करीब साढ़े चार बजे तक चली।

छह दिन पहले किया था दौरा

फूटी कोठी क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायतें लगातार आ रही थीं। नईदुनिया ने भी अपने अभियान में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। महापौर ने भी छह दिन पहले इस क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने खुद दुकानदारों से अपील की थी कि वे अपने अतिक्रमण हटा लें। शुक्रवार को निगम ने कार्रवाई कर अतिक्रमण हटा दिए। महापौर ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ निगम की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button