ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री पर मप्र वन राज्यमंत्री का बयान वायरल, कांग्रेस ने किया शेयर, ये है वीडियो की असली हकीकत

छतरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर मप्र सरकार के एक मंत्री की तल्ख टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल है। मंत्री बनने के बाद पहली बार छतरपुर जिले के बक्सवाहा क्षेत्र में पहुंचे चंदला से विधायक व प्रदेश सरकार में वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होता रहा है। यह वीडियो करीब दो दिन पहले का बताया गया है, जिसमें वह मीडिया से चर्चा के दौरान कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं पहली बार मंत्री बनने के बाद वक्सवाहा आया हूं। एक कार्यकर्ता मंत्री बना है इसलिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

तभी एक सवाल के जवाब में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की बात मत करिए जो अभी मुख्यमंत्री हैं आप उनकी बात करिए। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री ने तो न जाने किस-किस को गोद लिया है। उन्होंने कुछ करा धरा तो नहीं है, इसीलिए तो उनका यह परिणाम हुआ है। इस तरह का बयान सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इधर मंत्री दिलीप अहिरवार के इस वीडियो को कांग्रेसी नेता टैग कर रहे हैं।

दिलीप अहिरवार ने दी सफाई

इस वीडियो को लेकर शुक्रवार की शाम राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने मीडिया से अपने बयान को लेकर कहा कि उनका यह बयान तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर कह रहे थे, जिसमें से आधी बात नहीं है। आपको बता दें कि छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा से दिलीप अहिवार पहली बार विधायक बने हैं। जिनको प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। इंटरनेट मीडिया पर मंत्री अहिरवार के इस वीडियो पर लोग कई तरह की टीका टिप्पणी करते रहे।

Related Articles

Back to top button