ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

हमास ने गाजा के अस्पताल को बनाया अपना अड्डा, इजरायल ने पेश किए सबूत, वीडियो

यरुशलम। 17 अक्टूबर 2023 के दिन गाजा के अल-अहली बापटिस्ट अस्पताल पर रॉकेट से हमला हुआ। इसमें 500 से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। हमला गाजा के हॉस्पिटल पर हुआ था। ऐसे में पूरी दुनिया इसके पीछे इजरायल का हाथ मानती है। चारों तरफ इस हमले का विरोध होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को शमर्नाक बताया। इस बीच इजरायल ने एक वीडियो पेश किया। वहीं, साबित कर दिया कि ये हमला हमास के आतंकियों ने किया है। वो इजरायल की तरफ निशाना बनाकर रॉकेट से हमला करते हैं, लेकिन मिसफायर होने के कारण अस्पताल पर जा गिरा।

अस्पताल को हमास ने बनाया हेड क्वार्टर

इजरायल डिंफेस फोर्सेस ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें दावा किया गया कि गाजा के अस्पताल अल-शिफा में हमास के आतंकी है। ये आतंकी संगठन का हेड क्वार्टर बन गया है। हॉस्पिटल के नीचे तहखाने में हथियारों को छिपाकर रखा गया है। इसके नीचें सुरंग बनी हैं। जिसमें छिपकर आतंकवादी बच जाते हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो

इन सुरंगों से हमाल के आतंकी एक जगह से दूसरी जगह आसानी से चले जाते हैं। इजरायल के हवाई हमलों में गाजा के आम नागरिक मारे जा रहे हैं और आतंकी बच निकलते हैं। अल-शिफा अस्पताल में आतंकी गतिविधियों पर बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘हमास और आईएसआईएस बीमार है। उन्होंने अपके आतंक के लिए हॉस्पिटल को अपना अड्डा बनाया है।’

अस्पताल में छिपे बैठे हमास के आतंकी

इजरायल डिंफेस फोर्सेस के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि हमास ने अल-शिपा अस्पताल के ऊर्जा संसाधन को कंट्रोल नें ले रखा है। इसे गाजा के आम नागरिकों के लिए इस्तेमाल किया जाना था, लेकिन आतंकी खतरनाक मंसूबों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। हगारी ने कहा, ‘हमारे पास सबूत है कि हमास के आतंकी हॉस्पिटल में छिपे हैं। यहां हमास का कमांड सेंटर है, जहां से रॉकेट फायर करते है।’

Related Articles

Back to top button