ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जबलपुर कमिश्नर ने 10 रेत घाटों में मारा छापा, 18 वाहन जब्त

बालाघाट। जिले की रेत घाटों में अवैध भंडारण तथा खनन की शिकायत पर जबलपुर संभायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस व वन विभाग के आला अधिकारियों के साथ संभायुक्त अभय वर्मा ने गुरुवार और शुक्रवार को वारासिवनी-खैरलांजी क्षेत्र में बावनथड़ी नदी के आसपास तथा महाराष्ट्र सीमा से लगे गांवों में संचालित रेत घाटों पर छापामार कार्रवाई की। इसमें अलग-अलग स्थानों से कुल 18 वाहन जब्त किए गए हैं।

शिकायत करते हुए जिला प्रशासन पर सवाल खड़े किए थे

बताया गया कि शुक्रवार को भी कुछ घाटों पर संभायुक्त ने कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई भौरगढ़ निवासी राजा लिल्हारे व अन्य ग्रामीणों की शिकायत पर हुई है। राजा लिल्हारे वही शख्स है, जिसका एक वीडियो कुछ महीने पहले इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था, जिसमें शिकायतकर्ता ने जिले में रेतघाटों में अवैध खनन व भंडारण की शिकायत करते हुए जिला प्रशासन पर सवाल खड़े किए थे।

अगस्त 2023 से मामले की शिकायत कर रहे थे

राजा लिल्हारे ने बताया कि वह अगस्त 2023 से मामले की शिकायत कर रहे थे। लगातार शिकायत और मामला संज्ञान में लाने के बाद संभायुक्त ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को देर शाम तक कानूनी प्रक्रिया जारी रही। हालांकि, इस संबंध में जिला प्रशासन के किसी अधिकारी या संभायुक्त ने अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

इन घाटों में हुई कार्रवाई

शिकायतकर्ता राजा लिल्हारे ने बताया कि महाराष्ट्र की सीमा से लगे तथा जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोवाड़, डोंगरिया, चिचोली, शंकरपिपरिया, टेकाड़ी, चंदरकुआ, बोनकट्टा, कोडबी, दिगधा, अतरी, बिठली (रामपायली) गांवों में संचालित घाटों पर दो दिनों तक संभायुक्त के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है, जहां बड़ी मात्रा में रेत का अवैध खनन और भंडारण मिला है।

सात पोकलेन मशीन, तीन जेसीबी, सात डंपर और एक एलपी (हाइवा) जब्त

विभिन्न घाटों से सात पोकलेन मशीन, तीन जेसीबी, सात डंपर और एक एलपी (हाइवा) जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान संभायुक्त अभय वर्मा के साथ पुलिस महानिरीक्षक (बालाघाट रेंज) संजय कुमार, मुख्य वनसंरक्षक एपीएस सेंगर, डीएफओ अभिनव पल्लव, शिकायतकर्ता राजा लिल्हारे सहित भारी पुलिस बल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button