ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

स्वदेशी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से ग्रामीण कारीगरों के उत्पादों की होगी मार्केटिंग और ब्रांडिंग

भोपालकेंद्र सरकार द्वारा बनाए गए ओपन नेटवर्क फार डिजिटल कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण कारीगरों के उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग की जाएगी। इससे न केवल उत्पाद को पहचान मिलेगी बल्कि उचित मूल्य भी मिलेगा। यह काम एनएसई सिल्क इनक्यूबेटर द्वारा किया जाएगा। प्रदेश में कुटीर एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देकर हर हाथ को काम मिले, इस सोच के साथ काम करने के निर्देश कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों को दिए।

स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम

उन्होंने अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली और कहा कि किसानों को रेशम की खेती कराकर एक लाख रुपये प्रति एकड़ सालाना आय दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अपनाने की मंशा को आत्मसात करते हुए प्रदेश के कारीगरों एवं कलाकारों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा स्वरोजगार योजना से अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोड़ा जाएगा। विभाग के साथ-साथ उन्होंने रेशम महासंघ के अध्यक्ष का भी कार्यभार ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button