ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी भागवताचार्य वर्षा नागर

उज्जैन । भागवताचार्य वर्षा नागर श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की महामंडलेश्वर बनेंगी। 3 जनवरी को संन्यास यात्रा निकाली जाएगी। 4 जनवरी को महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक समारोह होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी महाराज मंगलवार को उज्जैन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को भी पट्टाभिषेक समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया है।

निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर गुरु मां मंदाकिनीपुरी ने बताया उज्जैन में 3 व 4 जनवरी को भव्य सनातनी महाकुंभ होने जा रहा है। इसमें 3 जनवरी को सुबह 9 बजे क्षीरसागर मैदान से भगवा संन्यास यात्रा निकाली जाएगी। कंठाल, सतीगेट, छत्री चौक, ढाबा रोड, दानी गेट, शिप्रा नदी की छोटी रपट होते हुए यात्रा कार्तिक मेला सदावल रोड स्थित मां अन्नपूर्णा प्रणाव अक्षरधाम आश्रम पर पहुंचेगी।

तत्पश्चात दोपहर 1 बजे शिप्रा के रामघाट पर संन्यास संस्कार संपन्न होगा। 4 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे साध्वी अन्नपूर्णा वर्षा जी का पट्टाअभिषेक समारोह होगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज, शिव पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमंत रामरतन गिरि महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रमुख संतों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button