ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चार दिसंबर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बूंदाबांदी की आशंका

जबलपुरमौसम विभाग की माने तो एक पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़कर उत्तरी हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती परिसंचरण में तब्दील हो गया है। हवा का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो रहा है हवा में नमी आ रही है, जिससे बादल छा रहे हैं। इसके असर से चार दिसंबर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।

धूप के साथ दिन भर बादल भी छाए रहे

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम की रंगत सोमवार को भी बदली रही। धूप के साथ दिन भर बादल भी छाए रहे। हवा का रुख भी उत्तर-पूर्वी से बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गया जिससे जिससे दिन में ठंड का असर कुछ कम रहा। हालांकि रात में ठंडक बरकार रही। तापमान भी लगभग स्थिर रहा।

फीकी रही धूप की चमक

सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे, बीच-बीच में धूप भी निकली पर धूप की चमक फीकी रही। दक्षिण-पूर्वी हवा से वातावरण नरम-गरम रहा। शाम होते ही एक बार फिर वातावरण में ठंडक घुलने लगी। मौसम की बदली रंगत के बीच दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।

घूमने-फिरने के अनुकूल रहा मौसम

नव वर्ष के पहले दिन मौसम का मिला-जुला असर घूमने-फिरने वालों के लिए उपर्युक्त रहा। न ज्यादा ठंडक रही न गर्मी। पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाने वालों के लिए मौसम बेहद अनुकूल रहा। लोगों ने भी धूप, बादल के बीच जमकर सैर सपाटा किया।

Related Articles

Back to top button