ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लापरवाही बरत रहे अंचल के कालेज, शिक्षक नियुक्ति से लेकर संबद्धता प्रोफार्मा अटके

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त अंचल के कालेज अब लापरवाही बरतने लगे हैं। चाहे शिक्षकों की नियुक्ति की बात हो या शिक्षा महाविद्यालयों की संबद्धता प्रोफार्मा जमा करना हो किसी के लिए भी गंभीरता नहीं दिख रही है। जेयू ने शिक्षक नियुक्ति की आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 दिसंबर 2023 तक का समय दिया था, लेकिन अंचल के सभी कालेजों ने इस प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है। 20 दिसंबर तक का डाटा जेयू ने साझा करते हुए बताया कि अंचल में मैनेजमेंट, विधि, सामान्य कोर्स और शिक्षा के कालेज मिलाकर 400 से अधिक महाविद्यालय हैं। जिसमें से 129 कालेजों ने ही सिर्फ शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन किया है, लेकिन शेष वह कालेज हैं जिनके शिक्षकों की नियुक्ति जेयू ने शून्य कर दी थी उनकी ओर से कोई प्रक्रिया नहीं की जा रही है। हालांकि अभी 31 दिसंबर तक का डेटा जारी होना शेष है। वहीं बीएड कालेजों की संबद्धता के लिए भी कालेजों

5 जनवरी तक जमा करना होगी चयन समिति शुल्क

जेयू ने 129 कालेजों की सूची जारी की है जिसमें सामान्य पाठ्यक्रम के 18 कालेज, 104 शिक्षा महाविद्यालयों, 3 विधि और 4 मैनेजमेंट कालेजों का नाम शामिल है। इन कालेजों को आगामी 5 जनवरी तक चयन समिति की शुल्क भरकर इसकी रसीद जेयू में जमा करना होगी। इससे चयन समिति का गठन कर कालेजों के शिक्षकों की नियुक्ति और अनुमोदन किया जा सके।

बीएड कालेजों पर भी तीन दिन शेष

जेयू में शिक्षा महाविद्यालयों की संबद्धता प्रक्रिया के लिए प्रोफार्मा जमा किया जाना है, जिसके लिए जेयू ने अंतिम तिथि 5 जनवरी तय की है। चिंता की बात यह है कि कालेज संचालकों ने अभी तक इसकी सुध ही नहीं ली है। अंचल भर के कालेजों में से 30 प्रतिशत कालेजों ने ही प्रोफार्मा जमा किया है। शेष कालेजों की ओर से कोई प्रक्रिया नहीं की गई। अब सिर्फ 3 ही दिन शेष है जिसमें कालेजों के प्रोफार्मा जमा होना है।

Related Articles

Back to top button