ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गणतंत्र दिवस परेड से हटी पंजाब और पश्चिम बंगाल की झांकियां, रक्षा मंत्रालय ने बताया ये कारण

नई दिल्ली। इस साल 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस परेड में पश्चिम बंगाल और पंजाब की झांकियों नहीं दिखाई देगी और इसको लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्ष के हमलावर होने के बाद अब रक्षा मंत्रालय ने इसको लेकर स्थिति साफ करने की कोशिश की है। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि पंजाब और पश्चिम बंगाली की झांकियों को तय प्रक्रिया के अनुसार ही गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया गया है। मंत्रालय के मुताबिक, दोनों की राज्यों की झांकियां थीम के अनुसार नहीं थी, इसलिए परेड में हिस्सा नहीं ले पाएगी।

इस कारण नहीं चुनी गई पंजाब की झांसी

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विशेषज्ञ समिति की बैठक के पहले तीन दौर में पंजाब की झांकी के प्रस्ताव पर विचार किया गया था। परेड के व्यापक विषयों के अनुरूप न होने के कारण पंजाब की झांकी पर विचार नहीं किया गया। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की झांकी के प्रस्ताव पर विशेषज्ञ समिति ने दो दौर की बैठक में विचार किया गया। यह झांकी भी थीम के अनुरूप नहीं होने के कारण शामिल नहीं की गई।

विपक्ष ने लगाया भेदभाव का आरोप

इस बीच विपक्षी नेताओं ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। तब स्थिति को स्पष्ट करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने नोटिस जारी कर कहा कि पंजाब की झांकियों को बीते 8 वर्षों में 6 बार गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल किया गया है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की झांकियों को 5 बार शामिल किया गया है। यह सब एक प्रक्रिया के अनुसार ही होता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने गणतंत्र दिवस परेड में अपने-अपने राज्य की झांकी शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन इसमें से केवल 15 या 16 झांकियों को ही शामिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button