ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

पिछले लोकसभा चुनाव में जिन 144 सीटों पर हारी थी भाजपा, वहां पीएम मोदी करेंगे 40 रैलियां

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का खाका तैयार कर लिया है। भाजपा ने 144 लोकसभा सीटों पर 40 रैलियां करने की तैयारी की है। ये वे सीटें हैं, जहां 2019 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इन रैलियों को संबोधित करके इस बार स्थिति बदलने का प्रयास करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा प्रवास योजना फेज-2 के तहत भाजपा ने देश भर की 144 कमजोर या पिछले चुनाव में जहां हार का सामना करना पड़ा था, उन लोकसभा सीटों के लिए विशेष योजना बनाई है। इसके तहत पीएम नरेंद्र मोदी 40 जगहों पर 40 बड़ी रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की ये 40 जनसभाएं सभी 40 क्लस्टर में होंगी। बाकी 104 सीटों की जिम्मेदारी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों पर होगी, वे इन लोकसभा सीटों पर सघनता से रैलियां करेंगे। भाजपा की रणनीति यह है कि प्रवास के दौरान क्लस्टर प्रभारी स्थानीय हस्तियों के साथ बैठकें करेंगे। भाजपा के असंतुष्ट नेताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और उनकी समस्या का संभव समाधान निकाला जाएगा। प्रवास योजना फेज-2 के तहत केंद्र सरकार के सभी 40 मंत्रियों को 5 जिम्मेदारियां उठानी होंगी। पहली- कैंपेन प्लान को लागू करना, दूसरी- पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम चलाना, तीसरी- राजनीतिक प्रबंधन, चौथी- नैरेटिव सेट करना और पांचवीं- क्लस्टर के लोकसभा क्षेत्र में रात भर रहना।भाजपा नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। संघ से जुड़े संगठनों के स्थानीय अधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता क्षेत्रीय प्रभारी मंत्रियों व संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा बैठकों में मतदाताओं को भी शामिल करने का प्रयास किया जाएगा जिसमें वकील, डॉक्टर्स, प्रोफेसर्स, व्यवसाई और अन्य पेशेवर लोगों को टारगेट किया जाएगा। इस तरह 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा हर एक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

Related Articles

Back to top button