ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

गाजा के सबसे बड़े अस्पताल में घुसकर इजरायली सेना ने आतंकियों मारा, नीचे सुरंग होने का दावा

गाजा में इजरायल की सेना घुस कर हमास के आतंकियों का खात्म कर रही है। इसी कार्रवाई के तहत गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा पर धावा बोला गया है।

अस्पताल में घुसी इजरायली सेना।

एजेंसी, खान यूनिस। गाजा में इजरायल की सेना घुस कर हमास के आतंकियों का खात्म कर रही है। इसी कार्रवाई के तहत गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा पर धावा बोला गया है। इजरायली सैनिकों का दावा है कि अस्पताल के नीचे एक सुरंग है, जिसमें हमास के आतंकी मौजूद हैं। इजरायली सैनिक ने बुधवार को अस्पताल की तलाशी ली। इस दौरान उनकी मुख्य गेट पर झड़प भी हुई।

हमास के आतंकियों से सैनिकों का आमना-सामना

इजरायली सैनिकों का मानना है कि अस्पताल के नीचे एक सुरंग है, जिसमें हमास के आतंकी छिपकर ऑपरेट कर रहे हैं। हमास ने इजरायली सैनिकों के इस दावे को सिरे से नकार दिया है। इजरायली ने इसी के तहत अस्पताल पर धावा बोल दिया, जिससे उनकी झड़प हमास के आतंकियों से भी हुई। इजरायल के सैनिकों ने हमास के आतंकियों को गेट पर ही ढेर कर दिया।

हमास ने इजरायल पर लगाया आरोप

गाजा अधिकारियों ने इजरायली सैनिकों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इजरायल के सैनिकों की कार्रवाई से अस्पताल में तीन नवजात सहित कई मरीजों की मौत हो गई। इजरायली सैनिकों ने गाजा के अधिकारियों के इस दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हमारी अस्पताल के गेट पर हमास के आतंकियों से आमना-सामना हुआ था। आतंकियों को हमने मार गिराया है। अस्पताल में हम चिकित्सा की आपूर्ति भी लेकर आए थे। किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होने दी गई।

इजरायल ने कार्रवाई पर क्या बोला

इजरायली सेना ने कहा कि अस्पताल में पहुंचते ही हमास के आतंकियों ने हम पर हमला कर दिया था। हमने भी गोली का जवाब दिया, जिससे आतंकवादियों की मौत हो गई। अस्पताल के लिए हम जरूरी चिकित्सा व्यवस्था लेकर पहुंचे थे। हमने अस्पताल में शिशु के लिए आहार, चिकित्सा आपूर्ति व इनक्यूबेटर पहुंचा दिया है।

Related Articles

Back to top button