ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MP में नमो एप डाउनलोड करने वाले कहलाएंगे नमो मित्र

भोपाल। विधानसभा चुनाव की तरह की लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही भाजपा का चेहरा होंगे। मोदी की योजनाएं लेकर पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में वोट मांगेंगे। मध्य प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व की रणनीति के अनुरूप नमो मित्र व नमो वैरियर्स बनाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।

इसके लिए सातों मोर्चा और अन्य अनुषांगिक संगठनों की जिम्मेदारी तय की गई है। नमो मित्र और नमो वौरियर्स बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जुटेंगे।

मोर्चा द्वारा नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा और प्रधानमंत्री के सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी।

योजना के लाभार्थी कहलाएंगे नमो मित्र

केंद्र सरकार की योजना के लाभार्थियों को भाजपा ने नमो मित्र नाम दिया है। इनके मोबाइल में नमो एप डाउनलोड कराया जाएगा। एप खुलते ही प्रोफाइल भरने का विकल्प आएगा, प्रोफाइल भरने के बाद ओटीपी आएगा और ओटीपी डालते ही एप पर पंजीयन के बाद नमो मित्र बन जाएंगे।

यह नमो मित्र अन्य 10 लोगों को जोड़ेंगे, जिन्हें वैरियर्स का नाम दिया गया है। नमो वैरियर्स विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे और भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे।

इनमें मोर्चा पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसी तरह मोर्चा पदाधिकारी अभियान चलाकर विकसित भारत एंबेसडर बनाने के लिए लोगों को नमो एप से जोड़ेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे मोदी, शाह, नड्डा

लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ विजय हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चल रही भाजपा ने अपने सातों मोर्चों की जिम्मेदारी तय की है। प्रत्येक मोर्चा के 25-25 हजार कार्यकर्ताओं के दो बड़े सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button