ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

ठिठुरन के बीच नए साल का स्वागत, घने कोहरे के साए में उत्तर भारत के कई राज्य, ट्रेनें प्रभावित

इंदौर। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे के बीच नए साल ने दस्तक दी है। शीतलहर चलने के बावजूद नए साल के स्वागत में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को नए वर्ष का स्वागत कंपकपाती ठंड से साथ हो रहा है। उप्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन के कारण जहां कई लोग घरों में कैद रहे, वहीं हरिद्वार में तेज ठंड के बीच में भी कुछ लोगों ने गंगा स्नान कर नए साल का स्वागत किया। घने कोहरे के कारण कई रेल यातायात प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं हवाई यातायात पर भी इसका असर हुआ है।

मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य भारत और पूर्व भारत के कुछ राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में स्थिति पहले से भी ज्यादा बिगड़ सकती है। पंजाब, हरियाणा में 4 जनवरी के बाद ही कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में गलन वाली ठंड

लखनऊ और वाराणसी में रविवार को दिन में कुछ समय धूप निकली, लेकिन सुबह-शाम गलन वाली ठंड बरकरार रही। पश्चिमी उप्र के जिले कोहरे के साए में छुपे रहे। बिहार के मौसम की बात की जाए तो अगले 3 से 4 दिनों में यहां कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में रविवार को सर्वाधिक ठंड मोतिहारी में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी दिल्ली में भी रविवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद हालात कठिन है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 1 जनवरी से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। कश्मीर में भी साल के पहला सप्ताह में शुष्क मौसम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है।

Related Articles

Back to top button