ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

गुरु मार्गी: साल 2023 साथ ले जाएगा 5 राशियों का दुख, 1 जनवरी से खुलेंगे सफलता के मार्ग

इंदौर। 31 दिसंबर 2023 की सुबह 07.08 मिनट पर बृहस्पति मेष राशि में मार्गी हुए। गुरु की यह स्थिति उन समस्याओं और बाधाओं से मुक्ति दिलाएगी। जिसका सामना वक्री अवस्था के दौरान करना पड़ था। गुरु ग्रह को राशिचक्र पूरा करने में बारह साल लगते है। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। जब भी कोई ग्रह मार्गी होता है तो वह सकारात्मक प्रभाव प्रदान करता है।

मेष राशि

गुरु आपके लग्न भाव में मार्गी होंगे। इससे आपको संदेह से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। मेष राशि के जातक महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा। इस अवधि में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। वजन बढ़ सकता है। विवाहित लोगों के जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा।

मिथुन राशि

वैवाहिक और पेशेवर जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा। जिन जातकों को प्रमोशन का इंतजार है। अब इसकी उम्मीद कर सकते हैं। अगर भाई-बहनों के साथ रिश्तों में कुछ मनमुटाव चल रहा है, तो उससे मुक्ति मिलेगी। आपका संचार कौशल प्रभावशाली होगा।

कर्क राशि

गुरु आपके जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करेगा। जो जातक नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी होगी। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगा। बचत और बैंक-बैलेंस में वृद्धि देखने को मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को गुरु ग्रह राहत प्रदान करेगा। स्वास्थ्य और व्यक्तिगत समस्या का अंत होगा। पारिवारिक जीवन में कोई मतभेद है तो दूर हो जाएंगे। जिन माता-पिता को बच्चे की वजह से परेशानी झेलना पड़ रही थी। अब उससे राहत मिलेगी। संतान की बुरी संगत दूर होगी और पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का प्यार मिलेगा। अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को बृहस्पति आर्थिक रूप से फायदा पहुंचाने का काम करेंगे। पैसों से जुड़े मामले नियंत्रित रहेंगे। संपत्ति से संबंधित परिवार में मतभेद चल रहे हैं, तो अब दूर होंगे। आपने जो धन निवेश किया था, उसका अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातक तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। साथ ही अपने बड़े भाई और मामा का सहयोग मिलेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button