ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

मोबाइल पार्ट्स की दुकान में डेढ़ करोड़ की चोरी

नई दिल्ली | मध्य जिला के करोलबाग मार्केट के प्रधान के मोबाइल कल-पुर्जों की दुकान में घुसकर बदमाशों ने डेढ़ करोड़ रुपये की डकैती को अंजाम दिया। शुक्रवार रात तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने दुकान के कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।
करोलबाग मार्केट के प्रधान भैरो राजपुरोहित की करोल बाग आर्य समाज रोड पर इमारत की दूसरी मंजिल पर मोबाइल कल-पुर्जे की दुकान है।शुक्रवार रात प्रधान के रिश्तेदार श्रवण सहित अन्य कर्मचारी दुकान पर मौजूद थे। रात करीब साढ़े नौ बजे श्रवण ने पुलिस को दुकान में लूटपाट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को श्रवण ने बताया कि रात करीब नौ बजे तीन से चार हथियारबंद बदमाश दुकान में घुस गए।बदमाशों ने कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी और दुकान में रखे करीब 1.5 करोड़ रुपए लूट लिए। इसके बाद फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। पता चला कि तीन बाइक पर सवार छह बदमाश डकैती को अंजाम देने के लिए आए थे। चार बदमाश दुकान के भीतर गए थे, जबकि दो नीचे मौजूद थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दुकान में दो बैग में करीब पांच करोड़ रुपये रखे थे। पीड़ित ने डेढ़ करोड़ की लूट होने की शिकायत की है।

Related Articles

Back to top button