ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हनुमान चौक के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

बालाघाट। रविवार की सुबह नगर के हनुमान चौक समीप गुलमोहर होटल के पास उस वक्त हंगामा मच गया जब होटल के पास वाले पवन मोमोज रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। हालांकि आगजनी की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लगी होगी ऐसी आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक रेस्टोरेंट में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।

लोगों ने दी आगजनी की सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमान चौक के समीप होटल गुलमोहर के ठीक पास में दीपक वाधवानी द्वारा पवन रेस्टोरेंट का संचालन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। जहां रविवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस भीषण आग में लाखों रुपये का नुकसान दुकान संचालक को उठाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह हनुमान चौक मेन रोड गुजर रहे कुछ लोगों को रेस्टोरेंट धुंआ के साथ साथ आग की लपटें निकलती हुई दिखाई दी। जिसकी सूचना उन्होंने रेस्टोरेंट पर लिखे मोबाइल नंबर पर रेस्टोरेंट संचालक और पुलिस को दी।

आग पर पाया काबू

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेस्टोरेंट संचालक और अन्य स्थानीय दुकानदारों ने मामले की सूचना तत्काल नगर पालिका फायर ब्रिगेड को दी। वहीं वे अपने अपने स्तर से उक्त आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन रेस्टोरेंट में लगी इस आग पर काबू नहीं पा सके। उधर मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकानों में लगी इस भीष्ण आग पर काबू पाया ।

Related Articles

Back to top button